बलियाः जिला अस्पताल में अब डायलिसिस यूनिट में 6 बेड्स और बढ़ेंगे, जिससे मरीजों को आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। अभी अस्पताल में बेड्स की कमी होने से डायलिसिस मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अभी भी अस्पताल में 20 से 22 मरीज वेटिंग में चल रहे हैं। अस्पताल से रोजाना दो से तीन मरीजों को लौटना पड़ता है।
अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर डायलिसिस यूनिट्स का संचालन किया जाता है। कुल 10 बेड्स हैं। जिस पर तीन शिफ्टों में डायलिसिस की जाती है। बेड्स की कमी होने से कई मरीज मजबूरी में निजी केंद्रों पर डाकर डायलिसिस करवाते हैं। गंभीर रोगियों को दूसरे जनपदों में इलाज के लिए रवाना होना पड़ता है।
जिला अस्पताल प्रबंधन ने अक्टूबर में प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से इस समस्या के बारे में अवगत कराया था। पांच बेड बढ़वाने की मांग की सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से जल्द ही बेडों को बढ़ाने और मशीनों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीरो निगेटिव मरीजों के लिए पांच बेड और पॉजिटिव मरीजों के लिए एक बेड़ बढ़ाया जाएगा। इससे यूनिट में निगेटिव मरीजों के लिए 14 बेड और पॉॅजिटिव मरीजों के लिए दो बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…