Categories: बलिया

बलिया- डेंगू बढ़ने पर सरकार अलर्ट, सीएम योगी का आदेश, हर जिले में बने एक डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल

बलिया। यूपी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने पर सरकार गंभीर हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की तरह प्रदेश के हर जिले में कम से कम एक डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल क्रियाशील करने का आदेश दिया है। जिन्हें इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) से भी जोड़ा जाना चाहिए।

सीएम योगी ने आदेश दिया कि डेडिकेटेड डेंगू अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, जांच की सुविधा तथा उपचार की पर्याप्त व्यवस्था हो। बता दें यूपी के शहरों में डेंगू कहर बरपा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 11हज़ार 692 मरीजों में डेंगू की पुष्‍टि हो चुकी है जबकि 11 की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक में डेंगू और अन्य संचारी रोगों की समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ सप्ताह से इन रोगों का दुष्प्रभाव बढ़ा है। इनकी स्क्रीनिंग के लिए सर्विलांस को बेहतर करने की जरूरत है। इस कार्य में आशा बहनों का सहयोग लें। घर-घर स्क्रीनिंग कराएं और लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान करते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जाए।

आइसोलेशन वॉर्ड की संख्या बढ़ाई जाए- साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्री फील्ड में बने रहें। सीएम ने कहा कि डेंगू मरीजों के लिए हर शासकीय अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड बनाए गए हैं। स्थानीय जरूरतों के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाए। सभी जिलों में डेंगू की जांच और प्लेटलेट्स की जांच की सुविधा हो।

मुख्श्मंत्री ने निर्देश दिया कि नगर विकास व पंचायती राज विभाग प्रदेशव्यापी साफ-सफाई व फॉगिंग का कार्य नियमित रूप से कराएं। डेंगू के लक्षण, कारण तथा बचाव आदि के बारे में लोगों को सही जानकारी दी जाए। प्रचार माध्यम से लोगों को इस बीमारी के कारण, प्रभाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाए।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago