Categories: बलिया

निकाय चुनाव : बलिया में 32 RO और 42 ARO होंगे तैनात

बलिया में निकाय चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। जिले की दो नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों में चुनाव सकुशल कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने 32 RO और 42 ARO तैनात करने का फैसला लिया है। कार्यालय ने NIC में सूची भी भेज दी है।

RO – ARO तैनाती के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का काम चल रहा है ताकि इन्हें समय से प्रशिक्षण दिया जा सके। निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में पहल अभी से शुरू कर दी है।

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार नगरपालिका परिषद बलिया और रसड़ा में 6 RO और 6 ARO तैनात किये जायेंगे। वहीं नगर पंचायत चितबड़ागांव बिल्थरारोड, सहतवार, रेवती, मनियर, बांसडीह, सिकंदरपुर, बैरिया, रतसर कला और नगरा में दो RO और 3 ARO तैनात होंगे।

वहीं 422 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी पीठासीन अधिकारी तैनात करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से सूची तैयार हो रही है। शीघ्र ही NIC की ओर से इनकी तैनात कर दी जायेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago