बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव के पूर्व प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी से पुलिस की रविवार की भोर में भलुई गांव के पास ही मुठभेड़ हो गयी जिसमें घटना के मुख्य आरोपी उसी गांव के मुन्ना राजभर के पैर में गोली लगी है। पुलिस उसको गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूत्रों की माने तो आरोपी अपने पारिवारिक मामले की पंचायत में पूर्व प्रधान का बार- बार शामिल होना नागवार लग रहा था। साथ ही उसके पुत्र को चोरी के मामले में जेल जाने में भी पूर्व प्रधान का ही हाथ रहा।
जिसके बाद वह पूर्व प्रधान से खुन्नस खाये बैठा था। जिसके बाद वह इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी के पास से अबैध असलहा व घटना में प्रयुक्त सामान बरामद हुए है।
बता दें कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में सोमवार 14/15 नवम्बर की रात को सोते समय बदमाशों ने पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66साल) की हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी अगली सुबह होते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। कई बार गांव की कमान सम्भाल चुके श्री सिंह काफी प्रभाव साली व्यक्तियों में शुमार हो गए थे। इनकी हत्या की सूचना के बाद सांसद, विधायक सहित कई हस्तियां इनके दरवाजे पहुँची थी। जिसके बाद यह हत्या हाई प्रोफाइल मर्डर से जुड़ गया था।
पुलिस के लिए यह चुनौती पूर्ण हो गया था क्योंकि इसमें जबाबदेही बढ़ गयी थी। घटना के बाद से पुलिस अधीक्षक और एडिशनल एसपी गांव में कई बार कैंप भी कर चुके थे। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगायी गयी। जिसके बाद उन्हें 12 दिन बाद सफलता हाथ लगी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…