Categories: बलिया

बलिया के सतीशचंद्र कॉलेज के अनुशासक मंडल के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, ये है मामला

बलिया के सतीशचंद्र कॉलेज के अनुशासक मंडल के अध्यक्ष अवनीशचंद्र पांडेय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल मिश्र ने अवनीशचंद्र पांडेय पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीएससी बायो के छात्रों से बेवजह एक हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इसका विरोध किया तो छात्रनेता व पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय और विशाल पाठक के साथ हाथापाई की गई। मामले में कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

वहीं इस मामले में अवनीशचंद्र पांडेय ने भी तीन छात्रों पर केस दर्ज करवाया है। जिसमें अविनाश सिंह, संटू कुशवाहा और विशाल पाठक का नाम शामिल हैं। तीनों के खिलाफ शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता, तोड़फोड़ आदि के आरोप लगाए हैं। इस मामले में भी पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago