‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां’ पुरस्कार से नवाजी जाएंगी बलिया की लोकगायिका अनुभा राय

बलिया। संगीत नाटक अकादमी ने अपने सालाना पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। संगीत नाटक अकादमी ने अकादमी रत्न और अकादमी पुरस्कार विजेताओं के नाम ऐलान कर दिए हैं। संगीत नाटक अकादमी, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी की सामान्य परिषद ने 6 से 8 नवंबर को आयोजित बैठक में पुरस्कार के लिए 86 कलाकारों के नामों की घोषणा की है।

कला जगत में दिया जाने वाला देश का सर्वाेच्च युवा पुरस्कार बलिया की लोकगायिका अनुभा राय को भी मिलने वाला है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार से अनुभा राय को नवाजा जाएगा। बता दें कोविड के कारण यह पुरस्कार पिछले 3 साल से लंबित था। अब संगीत नाटक अकादमी ने 2019, 2020 और 2021 के लिए कला के विभिन्न क्षेत्रों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। देश के विभिन्न प्रदेश के कुल 102 युवा कलाकारों को पुरस्कार दिया जाएगा। कला जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2019 के लिए बलिया की अनुभा राय के नाम की घोषणा हुई है।अनुभा इससे पहले लोक विधा सम्मान 2021 (गोपालगंज), यूथ आइकन सम्मान-2019 (गोरखपुर), गिरिजा देवी सम्मान 2020, आपन माटी सम्मान के साथ ही कुम्भ मेला में संस्कृति मंत्रालय से भी सम्मानित हो चुकी हैं। बलिया के रूद्रवार गांव की अनुभा की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। चौथी कक्षा में स्कूल के संगीत आचार्य ने उनकी गायन प्रतिभा को पहचाना और उन्हें संगीत क्षेत्र में बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल प्रतियोगिताओं से शुरू हुई संगीत यात्रा को तब बड़ा फलक मिला जब अनुभा का चयन भोजपुरी रिएलिटी शो ‘चल बलिए सुरक्षेत्र में हुआ। वहां वह रनर बनीं। अनुभा राय के पिता अजय कुमार राय शासकीय अधिवक्ता और माता आभा राय गृहणी हैं। अनुभा ने इलाहाबाद विवि से संगीत विषय से परास्नातक तक पढ़ाई की है लगातार भोजपुरी पारम्परिक लोकगीतों को अपने गायन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago