Categories: बलिया

Ballia-चित्तू पाण्डेय व एसी कालेज क्रासिंग पर अण्डर पास के लिए MP ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र

बलिया को जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने एक खास पहल की है। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सतीश चन्द्र कालेज रेलवे क्रासिंग एवं चित्तू पाण्डेय रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे अण्डर पास को जल्द से जल्द बनाने की बात कही है।

सांसद ने अपने पत्र में लिखा कि डबल ट्रैक हो जाने से ट्रेनों के आवागमन में काफी वृद्धि हो गयी है, जिसके कारण बलिया शहर के प्रमुख मार्गों पर क्रासिंग बहुत देर तक बंद होने जाम लग जाता है। इससे विद्यालय जानी वाली स्कूल बस, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड वाले वाहनों को काफी देर तक जाम में रुकना पड़ता है।

ऐसे में शहर के दो प्रमुख रेलवे क्रासिंगों सतीश चन्द्र कालेज रेलवे क्रासिंग एवं चित्तू पाण्डेय रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे अण्डर पास जनहित में अति आवश्यक है। उक्त कार्यों को जल्द से जल्द कराने हेतू सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें, जिससे ससयम कार्य पूर्ण हो सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बलिया रेलवे स्टेशन का विकास कार्य प्रगति पर है। इसमें कई प्रकार के कार्यों से रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है।

स्टेशन बलिया शहर को दो भागों में उत्तर और दक्षिण में बांटता है। सुंदरीकरण के बाद रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ आवागमन सड़क न होने के कारण सुंदरीकरण का कार्य अधूरा है। निरीक्षण के दौरान उत्तर की तरफ पर्याप्त रेलवे की भूमि है। प्लेट फार्म नं0 1 मेनगेट होते हुए सतीशचन्द्र कालेज तक रास्ता का निर्माण किया जा रहा है। उसी तरह से उत्तरी तरफ महुआ मोड़ से भी सतीशचन्द्र कालेज तक सड़क के निर्माण होने से रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए यात्रियों के लिए रास्ता सुगम हो जायेगा। उन्होंने आगे लिखा कि एसी कालेज क्रासिंग तक थ्रू प्लस आउट सड़क के लिए निर्माण से रेलवे प्लेटफार्म के दोनों तरफ यात्रियों के आवागमन की सुविधा हो जायेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

18 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

18 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

18 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

18 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

18 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

20 hours ago