बलियाः निकाय चुनाव में हुए खर्च का ब्यौरा नहीं दे रहे प्रत्याशी, प्रशासन ने की सख्ती की तैयारी

बलिया नगर निकाय चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। कुछ प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने खूब पैसे खर्च किए लेकिन अब जब उनसे खर्च का ब्यौरा मांगा गया तो कई प्रत्याशियों ने इसकी जानकारी नहीं दी।

जानकारी के मुताबिक अभी तक केवल 60 फीसद उम्मीदवारों ने अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा दिया है। इसमें करीब 40 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं, जो चुनाव हार गए। इन्होंने चुनाव समाप्त होते ही निर्वाचन के दौरान हुए आय-व्यय का ब्योरा संबंधित प्रपत्रों के साथ कोषागार में जमा कर दिया। हालांकि चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश दिया था कि जिस प्रत्याशी ने खर्च का हिसाब नहीं दिया, उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।

बता दें कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में खर्च का ब्यौरा नहीं देने वाले प्रत्याशियों की उम्मीदवारी अगले चुनाव में रद्द कर दी जाती है, लेकिन निकाय चुनाव में इसका प्रावधान नही है। यही वजह है कि कई प्रत्याशी ब्यौरा देने से बच रहे हैं। अब अगले हफ्ते निकाय निर्वाचन से जुड़े विभागों के अधिकारियोंकी एक बैठक होगी, जिसमें ब्यौरा जमा करने के लिए अंतिम तिथि को लेकर मुहर लगेगी।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने भी प्रत्याशियों को निर्वाचन में किये गये व्यय का विवरण निर्धारित प्रारूप (व्यय रजिस्टर) पर शपथपत्र के निर्वाचन व्यय साथ निर्वाचन परिणाम घोषणा की तिथि से तीन माह के अन्दर नहीं दिया। अनिवार्य रूप से दाखिल करने का निर्देश दिया है। अन्यथा उनकी जमानत धनराशि जब्त मानी जाएगी।

पिछली बार भी 180 से अधिक प्रत्याशियों से जमानत राशि जब्त की गई थी। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष के 135 व सभासदों के लिए 815 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से करीब 570 उम्मीदारों ने अब तक चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा कर दिया है। मगर ज्यादातर ने प्रभारी अधिकारी लेखा/मुख्य कोषाधिकारी के पास हिसाब नहीं दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago