Ballia-ब्लॉक प्रमुख ने यात्री शेड और सामुदायिक शौचालय का किया लोकार्पण, बोले-लगातार होंगे विकासकार्य

बलिया। सीयर ब्लॉक के युवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने उभांव थाना परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण करवा कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद कहा कि मुझे खुशी है कि उभांव थाना के पुलिसकर्मी, फरियादी और आम जनता में महिला के साथ पुरुष इस शौचालय का उपयोग कर सकेगें।

साथ ही बताया कि सीयर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और मेरी परम पूज्य माता शिव कुमारी सिंह के हाथों ग्राम मुजौना के सामने यात्री शेड का फीता काट कर लोकार्पण हुआ। इस यात्री शेड के सटे शुद्ध पेयजल के लिए इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प भी ब्लॉक की ओर से जनहित में स्थापित कराया गया है।

यात्री शेड का उपयोग मूलतः बच्चों के स्कूल आने-जाने, यात्रियों के प्राईवेट वाहनों के इंतजार के लिए उपयोग हो सकेगा। इसके अलावे आस-पास के ग्रामीण भी समय पाकर इसका लाभ उठा सकेगें।

उन्होंने कहा कि अभी कई स्थानों पर यात्री शेड और सामुदायिक शौचालय बनाया जाना प्रस्तावित है, उसे भी समयानुसार पूरा कराया जायेगा। फिलहाल 5.66 लाख से निर्मित ग्राम तुर्तीपार के मुजौना में बीडीसी सदस्य शिव कुमारी सिंह ने यात्री शेड का लोकार्पण किया। और 14.5 लाख की लागत से उभांव थाना परिसर में युवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने नव निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया।


खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर उभांव थाने के उप निरीक्षक दिनेश चन्द कौशिक, विनय कुमार सिंह, दीपक सिंह, ध्रुप सिंह, राजीव सिंह ‘‘टिल्लू‘‘, सान्तनू, आयूष, अभिषेक सिंह, आनन्द सिंह ‘‘छोटू‘‘, मु. दानिश फिरोज, ताबीश भाई, अम्बुज सिंह, सोनू सिंह, चन्दन आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago