Categories: Uncategorized

सांसद वीरेंद्र सिंह ने चौधरी चरण सिंह को किया नमन, जयंती पर कही ये बात

देश में हर साल 23 दिसंबर को राष्‍ट्रीय किसान दिवस मनाता है। किसान दिवस को भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज उनकी जन्म जयंती पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि आज चौधरी चरण सिंह के जन्म जयंती पर उनकी स्मृति को नमन करता हूं। पूरा देश उनके जन्मदिवस को किसान दिवस के रूप में मनाता है। एक किसान होने के नाते मैं यह संकल्प करता हूं कि चौधरी चरण सिंह जी के सपनों का किसानों का भारत जो सबल भारत, स्वाभिमानी भारत और समृद्ध भारत होगा ऐसा भारत ज़रूर बनाएंगे, सबके साथ, सभी के प्रयास और सबके विश्वास से ही यह संभव हो सकता है।

उन्होंने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयास कर रहे हैं, वह चौधरी चरण सिंह के सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर किसानों से निवेदन किया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें। मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाकर भारत की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना कर दुनिया का महाशक्ति बनने का संकल्प करेंगे।

भारत के किसान ही भारत को दुनिया की महाशक्ति बन सकता है। शासन के द्वारा जीती भी किसानों की समृद्धि के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है, और भविष्य में की जाएंगी। भारत ही दुनिया के खाद्यान की आवश्यकता को पूरा करेगा, आज किसान दिवस के दिन सभी किसान भाई यह संकल्प कर सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago