एक बार फिर बलिया पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। जिला एसपी राजकरन नय्यर ने 10 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। वहीं फेफना थानाध्यक्ष और यहां के अपराध निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी ने फेफना थानाध्यक्ष की कमान दोकटी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक रोहन राकेश सिंह को सौंपी है। वहीं पुलिस चौकी सीयर प्रभारी उपनिरीक्षक मदन पटेल को दोकटी थाने भेजा गया है। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को नगरा थाने पर भेजा गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को यातायात प्रभारी के पद पर भेजा गया है।
इसके अलावा एसपी ने पुलिस लाइन से निरीक्षक सोनू कुमार को निरीक्षक (अपराध) रेवती तथा निरीक्षक संजय शुक्ला को निरीक्षक (अपराध) शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। सुखपुरा थाने से कांस्टेबल रोहित वर्मा को आंकिक शाखा तथा पुलिस लाइन से कांस्टेबल अर्जुन यादव को सर्विलांस सेल में भेजा गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…