आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शनिवार देर रात प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में यूपी से सात प्रत्याशी को टिकट दिया है. पार्टी ने इस लिस्ट में पुराने कार्यकर्ताओं और दुसरे दल से आये नेताओं को ज्यादा तरजीह दी है.
पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कैराना से हरेंदर मलिक, बिजनौर से इंदिरा भाटी, मेरठ से ओमप्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान, अलीगढ़ से चौधरी बृजेंदर सिंह, हमीरपुर से प्रीतम लोधी और घोसी से बालकृष्ण चौहान को उतारा है. घोसी से हाल ही में बसपा से कांग्रेस में आए पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है.
गुरुवार को ही पूर्व बसपा सांसद बालकृष्ण चौहान कांग्रेस में शामिल हुए थे। बालकृष्ण चौहान 1999 में बसपा के टिकट पर घोसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे।
कौन हैं बालकृष्ण चौहान
घोषी से कांग्रेस प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान बसपा से हाल ही में ही तीसरी बार पार्टी से निष्काषित किया गया था, वह बसपा के पुराने नेताओं में से एक हैं. बालकृष्ण चौहान 1999 में पहली बार सांसद बने थे.
2012 में इन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाला गया था, जिसके बाद वह सपा में चले गये थे. 2014 में सपा ने इन्हें प्रत्याशी घोषित कर रखा था, मगर ऐन वक्त पर इनका टिकट कट गया. 2018 में वह बसपा में दुबारा शामिल हुए, मगर 2019 में बसपा ने एक बार फिर इन्हें निष्काषित किया, जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गये.
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…