बेल्थरारोड के मनियर का एक युवक शनिवार को जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। वाराणसी से भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहे संतोष कुमार साहनी बेहोशी के हालत में ट्रेन में मिले थे।
सहयात्रियों ने बेल्थरारोड स्टेशन पर संतोष को उतार स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। जीआरपी की मदद से बेहोश युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बता दें की उसके जेब से पासपोर्ट और हवाई यात्रा का टिकट मिलने के बाद उसकी शिनाख्त मनियर थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार साहनी के रूप में की गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए।
बताया जाता है कि युवक दुबई से आ रहा था। वाराणसी में पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर घर जाने के लिए बेल्थरारोड आ रहा था कि इस दौरान ट्रेन में जहरखुरानों ने उसे नशीली वस्तु खिला दी और लूट लिया। उसका इलाज कराने के लिए परिजन अपने साथ लेकर चले गए।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…