लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की दिन बा दिन धड़कन बढती जा रही है इस बीच शनिवार की सुबह बीजेपी के 11 प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हो रही है । इस लिस्ट के आने बाद सनसनी सी फैल गयी है। इस सूची में जहां वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का क्षेत्र बदल दिया गया है वहीं आजमगढ़ से बाहुबली रमाकांत के स्थान पर फिल्म स्टार रवि किशन शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीँ इस लिस्ट के मुताबिक बलिया सांसद भरत सिंह का टिकट कटता हुआ बताया गया है । यही नहीं फर्जी सूची के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष को भी मैदान में उतार दिया गया है। सूची वायरल होने के बाद से ही दावेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग सूची की सच्चाई जानने के लिए परेशान हैं।
फर्जी सूची जिस कागज पर जारी हुई है सके मास्टहेड पर राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल का नाम पता अंकित है और नीचे उनके नाम के नीचे एक साइन है। जारी इस सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम है। इसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गाजीपुर से मनोज सिन्हा, चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय, जौनपुर से पाणिनि सिंह, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त, भदोही से वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, लखनऊ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उन्नाव से साक्षी महराज, बाराबंकी से जगदंबिका पाल, कानपुर से राजू श्रीवास्तव व आजमगढ़ से रविकिशन शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी तरफ इस लिस्ट के आने के बाद बीजेपी के अन्य टिकट दावेदार भी परेशान है। सभी अपने स्तर पर सूची की सच्चाई जानने के लिए परेशान हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…