Categories: देश

प्रियंका गाँधी का पूर्वांचल दौरा, स्टीमर के जरिए बलिया से बिहार भी जायेंगी

लखनऊ – कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा लखनऊ पहुंच चुकी हैं। यहां वह प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। बैठकों का दौर शाम सात बजे तक चलेगा। लखनऊ के बाद वह पूर्वांचल के दौरे पर जाएंगी और गंगा में स्‍टीमर के जरिए यात्रा करके अगले तीन दिनों तक जनसभाओं और रैलियों में हिस्सा लेंगी। इसके बाद उनका दौरे के दूसरे चरण में स्‍टीमर के जरिए ही यूपी के बलिया से बिहार के छपरा तक जाने का भी कार्यक्रम है।

प्रियंका 18 मार्च को प्रयागराज से गंगा के रास्‍ते पूर्वांचल के तीन दिन के दौरे पर निकलेंगी। उनके इस दौरे को अब प्रशासन ने भी अनुमति दे दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रियंका वाड्रा मीरजापुर पहुंचकर मां विंध्‍यवासिनी और चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह मौलाना इस्‍माइल चिश्‍ती की मजार पर चादर चढ़ाने जाएंगी। 20 मार्च को वाराणसी पहुंचने से पहले अदलपुरा स्थित शीतला मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगी। वाराणसी सीमा में प्रवेश करने के साथ सबसे पहले गंगा तट पर स्थित शूलटंकेश्‍वर मंदिर में मत्‍था टेकेंगी।

 

जैन समाज के होली मिलन में होंगी शामिल
वाराणसी में गंगा पार रामनगर में उनका पहला संवाद कार्यक्रम मल्लाहों के साथ होगा। रामनगर कस्‍बे का भ्रमण करने के दौरान प्रियंका गाँधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के आवास पर भी जाएंगी। रामनगर से अस्‍सी घाट आकर स्‍थानीय जनता और जैन समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। अस्‍सी घाट से स्‍टीमर द्वारा दशाश्‍वमेध घाट आकर बाबा विश्‍वनाथ और काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन के बाद वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। साढ़े सात घंटे के काशी प्रवास में जैन समाज की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत करने के बाद वह देर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से लौट जाएंगी।

दस गाड़ियों के काफिले को मिली अनुमति
पहले कहा जा रहा था कि स्‍टीमर के जरिए प्रियंका गांधी के दौरे को जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हालांकि बाद में यह साफ किया गया कि ऐसा कुछ नहीं है। प्रियंका को दो लाउडस्पीकर और 10 गाड़ियों के काफिले के साथ प्रचार करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के पास ही रहेगा।

बिहार भी जाएंगी प्रियंका गांधी 
पूर्वांचल दौरा निपटाने के बाद प्रियंका गांधी इस यात्रा के दूसरे चरण में इसी महीने वह वाराणसी से बलिया जाएंगी और गंगा के किनारे सटे करीब 150 गांवों में लोगों से संपर्क करेंगी। बताया जा रहा है कि यह दूसरा चरण तीन दिन का होगा। बलिया के बाद वह स्‍टीमर के जरिए ही बिहार के छपरा तक जाएंगी। पूरी यात्रा के दौरान प्रियंका गरीबों और विकास की दौड़ में पिछडे़ गांवों के लोगों से मुलाकात करेंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago