कांग्रेस का बड़ा फैसला, सपा-बसपा के लिए 7 सीटें छोड़ने का किया एलान

यूपी कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए सपा-बसपा और रालोद के लिए 7 सीटें छोड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले गठबंधन ने कांग्रेस के लिए दो सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस ने राज्य की सात सीटें बसपा-सपा-आरएलडी गठबंधन के लिए छोड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी इन सात सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस ने बसपा-सपा के लिए जिन सात सीटों को छोड़ने का ऐलान किया है उनमें सपा का गढ़ कही जाने वाली सीटें मैनपुरी, कन्नौज और फिरोजाबाद शामिल हैं। कांग्रेस ने कहा बाकी उन सीटों को भी खाली छोड़ देगी जहां से मायावती, अजीत सिंह और जयंत चौधरी लड़ेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि उन्होंने अपना दल के लिए भी दो सीटें छोड़ने का ऐलान किया है। अपना दल के लिए गोंडा और पीलीभीत की सीटें खाली रखी गईं हैं।

राजबब्बर ने बताया कि उन्होंने जन अधिकार पार्टी(JAP) के साथ उनका सात सीटों पर समझौता हुआ है। इस सात सीटों में पांच पर JAP चुनाव लड़ेगी जबिक दो पर कांग्रेस लड़ेगी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले महान दल से भी बातचीत हुई है। महान दल ने कहा कि वे जो भी सीटें देंगे उनपर वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में भी साथ मिलकर लड़ेंगे। राजबब्बर ने बताया कि महान दल लोकसभा चुनाव कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago