बलिया के 27 हजार से ज्यादा छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति, आर्थिक संकट से गुजरने को मजबूर

बलिया के करीब 27 हजार 621 विद्यार्थियों आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इन छात्रों को 2021-22 की छात्रवृत्ति व फीस प्रतिपूर्ति का भुगतान अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में छात्र परेशान हैं। कई छात्र ऐसे हैं जो पैसे के अभाव में अगली कक्षा में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।बजट के अभाव में छात्रों को राशि का भुगतान नहीं हो पाया। बता दें कि जिले में जिले में पूर्व दशम (9वीं और 10वीं) और दशमोत्तर (हाईस्कूल के बाद की कक्षाएं) के 109106 छात्रों ने छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन इनमें से 136727 विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति का भुगतान हुआ।

छात्रवृत्ति व प्रतिपूर्ति का लाभ पाने के लिए दशमोत्तर में सामान्य वर्ग के 26778, एसटी के 1228 और एससी के 25339 तथा पिछड़ा के 29830 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें सामान्य वर्ग के 8189, एसटी के 11, एससी के 15976 और पिछड़ा वर्ग के 14483 छात्रों को ही छात्रवृत्ति मिली है।इसके अलावा पूर्व दशम में सामान्य वर्ग के 5220, एससी के 9084, एसटी के 53 और पिछड़ा वर्ग के 26916 छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें सामान्य वर्ग के 317, एससी के 6903 एसटी के 10 और पिछड़ा वर्ग के 19129 बच्चों को अब तक छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिल सका है।

कुल मिलाकर 27621 छात्र अभी भी छात्रवृत्ति व फीस प्रतिपूर्ति से वंचित हैं। जिसके कारण छात्रों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक संकट के चलते कई छात्र अपनी पढ़ाई भी सुचारु रुप से करने में असक्षम हैं।दरअसल सरकार के द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति व फीसप्रतिपूर्ति देने का परिणाम है। सरकार से मिलने वाले पैसे का उपयोग छात्र अपनी पढ़ाई में करते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह का कहना है कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन है।

कॉलेज और स्कूलों से वेरीफिकेशन होकर आए सभी आवेदनों का अग्रसारण कर दिया जाता है। धनराशि आईएफएमएस से छात्रों के खाते में से सीधे भेजी जाती है। छात्र ऑनलाइन स्टेटस निकालकर उसकी स्थिति देख सकते हैं।

फोटो- फाइल

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

5 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago