ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन का सीमांकन शुरू, सांसद ने किसानों से की ये अपील

बलिया। उत्तरप्रदेश-बिहार के लोगों को जल्द ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की सौगात मिलने जा रही है। जिसका अब तेज़ी से काम शुरू हो गया है। बालिया में सांसद वीरेंद्र सिंह ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का कार्य भौतिक रूप से चिन्हित कर शुभारंभ किया। बता दें बिहार की राजधानी पटना से आरा-बक्सर-हरदिया-बलिया तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर बनेगा। सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के शाहापुर में पिलर स्थापित कर किसान भाइयों को सूचित किया जा रहा हैं।

कि खतौनी में यदि आपका नाम गड़बड़ हो तो उसे सही करा लीजिये। कई किसान भाइयों के खेत का नाम उनके पूर्वज के नाम से है वो उसे सही कराकर तहसीलदार को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि 2 से तीन महीने के अंदर भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर किसान भाइयों का सही और उचित मुआवजा मिल जाय। जिससे बलिया एवं गाजीपुर के विकास को गति प्रदान करेगा। साथ ही कहा कि ये ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे हमारी पांचों विधानसभा के मध्य से गुजरेगा जिसमें कुल 810 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा जो मुहम्मदाबाद, जहूराबाद,फेफना,बैरिया एवं बलिया के दक्षिण से होकर जाएगा अंतिम छोर पर छपरा से तो बीच मे बक्सर को जोड़ेगा।

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना से आरा-बक्सर-हरदिया-बलिया तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर बनेगा। 4 लेन में इसकी लंबाई 118 किमी होगी और इस पर 8500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण 4 फेज में होगा। जो पूर्वांचल एक्सप्रेस से भी जुड़ेगा। इसके बाद पटना और आरा से दिल्ली की दूरी आधी हो जायेगी। आरा रिंग रोड भी ग्रीन फील्ड कॉरिडोर से जुड़ेगा। इसके लिए 381 करोड़ की लागत से 21 किमी कनेक्टिंग रोड बनाया जायेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago