बलिया में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश!

बलिया। बलिया पुलिस ने डीजीपी के निर्देश पर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। जहां शहर के ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित लॉज और होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। किसी ने इसकी शिकायत डीजीपी को ट्वीट कर दी। जिसके बाद डीजीपी ने शिकंजा कसा तो पुलिस-प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। और फिर पुलिस ने छापा मारा। और 5 जोड़ों को बरामद किया।

चाचा-भतीजे गिरफ्तार-दरअसल शहर के बीचोंबीच स्थित लॉज और होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। वो भी तब जब ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से इसकी दूरी मात्र 100 मीटर है। किसी ने मामले की जानकारी डीजीपी को ट्वीट कर दी। गुरुवार को स्टेशन चौक रोड स्थित गंगोत्री लॉज और अमित होटल होटल में छापा मारा तो आपत्तिजनक स्थिति में पांच-पांच युवक और युवतियों को बरामद किया। साथ ही होटल संचालक चाचा-भतीजे को भी पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें डीजीपी कार्यालय से मिले निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीम लॉज और होटल पर पहुंची थी।

कुल 16 कमरों की तलाशी ली गई। अंदर आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवतियों के साथ पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जिनका कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही सेक्स रैकेट चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक जिले के कई तहसीलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। आम लोगों द्वारा शिकायत के बावजूद कारवाई नहीं की जाती है। यहाँ तक की आरोप है कि कुछ पुलिसवालों की मिलीभगत से ये धंधा चल रहा है। यहाँ तक की कई होटलो के पास तो होटल चलाने का लाइसेंस तक नहीं है। ऐसे में होटल तो धड़ल्ले से चल ही रहे हैं, इनमें देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य भी हो रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago