बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी में ही युवक की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात राकेश सिंह (30) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह सहतवार थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक राकेश सिंह की शराब पीने के दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर हत्या हुई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…