प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी बलिया जिले से हैं लेकिन उनके मंत्री रहते भी जिले के 4 हजार से ज्यादा अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। ऐसे में परेशान छात्र अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
बता दें कि जिले के करीब 9370 अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक सत्र 2021-22 में छात्रवृत्ति व फीस प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था। इनमें से आधे छात्रों को स्कॉलरशिप मिल गई हैं लेकिन करीब 4169 छात्र ऐसे हैं जिन्हें अभी तक भुगतान नहीं हुआ।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में पूर्व में 1,602 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इसमें 1,562 छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 35.44 लाख रुपए उनके खाते में भेजा गया है। शेष 40 छात्रों की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली है। वहीं दशमोत्तर के 7,768 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था।
इसमें अब तक 3,639 विद्यार्थियों को 216.65 लाख उनके खाते में भेजी गई है। 4,169 छात्र-छात्राओं को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। ऐसे में परेशान छात्र अल्पसंख्यक विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। कई छात्र ऐसे भी हैं जो इसी छात्रवृत्ति से अपनी पढ़ाई करते थे लेकिन अब छात्रवृत्ति नहीं मिलने से वह आगे की कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
वहीं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी का कहना है पिछले दिनों पारित बजट में पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 800 करोड़ का प्राविधान किया गया है। जल्द ही सभी पात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि पहुंच जाएगी।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…