पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया में शामिल न किए जानें पर लगे ‘मोदी गो बैक’ के नारे

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट में बलिया को शामिल न किए जाने से सियासी पारा गरम होता जा रहा है। शनिवार को बलिया से कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता पीएम के आज के आजमगढ़ दौरे का विरोध करते हुए सड़क पर उतर गए। उन्होंने ‘मोदी गो बैक’ के नारे लगाते हुए गिरफ्तारी दी।

युवा कांग्रेस नेता बाबुल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा हुए और प्रधानमंत्री के आज के आजमगढ़ दौरे का विरोध करने लगे। कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टी बांध ‘मोदी गो बैक’ की तख्तियां लिए हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध की खबर जिला प्रशासन को होते ही सीओ सिटी समेत कोतवाली फोर्स कांग्रेस कार्यालय पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर निकले तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago