आजमगढ़ – पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया. उन्होंने बटन दबाकर परियोजना का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने जनसभा में अपने भाषण के दौरान बार-बार मुस्लिम महिलाओं और ट्रिपल तलाक का जिक्र किया. पीएम ने राहुल गांधी को नामदार कहकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ‘उन्होंने अखबार में पढ़ा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ‘नामदार’ ने कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है, दो दिन से चर्चा चल रही है. इससे पहले मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है. ठीक है फिर से कह दिया गया, लेकिन अगर ऐसा है तो कांग्रेस बताए कि क्या वह मुस्लिम महिलाओं की भी पार्टी है.’
कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं को तलाक से मुक्ति दिलाएगी
पीएम ने कहा कि ‘क्या कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाएगी. कांग्रेस चाहती है कि मुस्लिम महिलाओं का तलाक होता रहे. अगर नहीं तो फिर संसद में कानून क्यों पास नहीं होने देते. क्यों संसद की कार्रवाई रोक देते हैं. उन्होंने बार-बार मुस्लिम महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह मुस्लिम बहु बेटियों को न्याय दिलाकर रहेंगे. मुस्लिम महिलाओं को वह ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाकर रहेंगे.
जनता का पैसा जनता की भलाई के लिए खर्च हो रहा
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जनता की भलाई में खर्च हो रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास को नई गति देगा. किसानों की फसल इस मंडी से होते हुए जल्दी दिल्ली पहुंच सकेगी. यूपी में पर्यटन भी बढ़ जाएगा. जाम बीते जमाने की बात हो जाएगी. पीएम मोदी ने जैसे-जैसे कनेक्टिविटी बढ़ती है, वैसे ही विकास आसान तरीके से होने लगता है. उन्होंने कहा कि नियत जब काम करने की हो, तो काम ठीक तरीके से होते हैं. यही वजह है कि बीते चार सालों में नेशनल हाईवे का नेटवर्क दो गुना हो चुका है. सोचिये आज़ादी के बाद जितना काम हुआ उतना सिर्फ चार साल में बीजेपी की सरकार ने करके दिखाया. अब यहां योगी जी की सरकार बनने के बाद गति और बढ़ गई है.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…