बलिया- अलग-अलग सड़क हादसों में 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

बलिया जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घटनाएं दुबहड़, नरहीं, बैरिया व सिकंदरपुर में हुईं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर हल्दी थाना अंतर्गत सीताकुंड गांव के सामने कमांडर जीप की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। शनिवार की सुबह नूरजहां (45) पत्नी हसमत उल्लाह निवासी सीताकुंड टहलने के लिए सड़क के किनारे फुटपाथ से जा रही थीं।

तभी बलिया की तरफ से आ रही कमांडर जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। नूरजहां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसी समय ललिता देवी (50) पत्नी जगरनाथ पाल निवासी बाजार टेंपो से उतर रही थीं जो कमांडर जीप की चपेट में आ गईं।

जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

वहीँ नरहीं में भी  राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर राजेश्वर मोड़ नरहीं पानी टंकी के पास शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे दवा लाने जा रहे कैथवली निवासी रवींद्र पटेल (42) की अज्ञात वाहन के धक्के से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर नरहीं पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर वाहन की तलाश में लग गई है।

बैरिया में भी  अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप घायल 17 वर्षीय किशोर को स्थानीय लोगों द्वारा सोनबरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

शुक्रवार की शाम बिहार के सारण जनपद अंतर्गत फकुली गांव निवासी अंशू ¨सह (17) रेवती थाना क्षेत्र के मुनिछपरा के अपने रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था। एनएच 31 पर टोला शिवन राय चट्टी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर के होश में आने पर उसके बताए पते पर परिजनों को सूचित किया गया।

सिकंदरपुर में भी  बिल्थररोड मार्ग पर मिल्की मोहल्ला मोड़ के समीप सड़क पार करते समय बाइक के धक्के से 67 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। नगर के मोहल्ला मिल्की निवासी घनश्याम यादव अपने डेरे पर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान बस स्टेशन की तरफ से आ रही बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे सड़क पर गिर कर वह घायल हो गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago