पूर्वांचल-एक्सप्रेसवे को बलिया से नहीं जोड़ा गया तो करूंगा सत्याग्रह- बैरिया विधायक

PM  नरेंन्द्र मोदी आज 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के जरिए पश्चिम में नोएडा से लेकर पूरब में गाजीपुर तक के उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहर आपस में जुड़ जाएंगे, लेकिन इससे बलिया को ना जोड़े जाने पर लोगों के साथ साथ विधायकों का भी दर्द भी छलकने लगा है।

इसी को लेकर भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें दर्द है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बलिया अछूता रहा। इसके साथ ही पूर्ववर्ती सरकारों सहित भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर बलिया जनपद से बेईमानी करने का भी आरोप लगाया और विकास के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्याग्रह करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि देश में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बलिया के मंगल पांडे ने फूंका। 1947 की आज़ादी के पूर्व बलिया 1942 में 13 दिनों के लिए आज़ाद रहा। इतना ही नहीं बलिया ने देश को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर दिया और मोदी भी लोकसभा चुनाव में अंतिम चुनावी सभा बलिया में करके देश के प्रधानमंत्री बने। इन सबके बावजूद बलिया विकास से अछूता रहा।

भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि गोरखपुर में एम्स और देवरिया में मेडिकल कॉलेज और बलिया को कुछ भी नहीं ये बेईमानी नहीं तो क्या है? भाजपा विधायक ने तल्ख़ तेवर दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी या उनके कैबिनेट ने अगर बलिया को दरकिनार करने का फैसला कर लिया है तो मैं भी अपनी ही सरकार में सत्याग्रह करूंगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago