समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीएम मोदी के यूपी के दो दिन के दौरे पर योजनाओं के शुभारंभ पर चुटकी ली. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी समाजवादी पार्टी सरकार के कामों का उद्घाटन कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी की योगी सरकार बहुत सारे मामलों पर असफल हुई है.
उन्होंने कहा कि यूपी की सबसे बड़ी योजना जिसे समाजवादियों ने शुरू किया था, आज पीएम मोदी उसी पर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है. उत्तर प्रदेश को कोई भी यहां सुरक्षित नहीं और यहां अराजकता का माहौल है.
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए खाका हमने तैयार किया. हमने इसको समाजवादी एक्सप्रेस-वे नाम दिया. बीजेपी ने वो नाम हटाकर इसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम दे दिया. उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उदाहरण देते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को सबसे कम समय में बनाकर देश के सामने रखा, वो अब तक कि देश की सबसे बेहतरीन सड़क है.
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…