Categories: बलिया

MLC Election- बलिया के दानिश आजाद अंसारी निर्विरोध निर्वाचित

बलिया। उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। इसमें योगी 2.0 सरकार के 7 मंत्रियों सहित बीजेपी के 9 और सपा के 4 उम्मीदवार शामिल हैं। योगी सरकार के 7 मंत्रियों में बलिया के दानिश आजाद अंसारी भी शामिल हैं। बता दें 6 जुलाई को खाली हो रही विधान परिषद की 13 सीटों पर नाम वापसी की समय खत्म होने बाद विजय उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

बलिया के दानिश अंसारी बने MLC सदस्य- विजय उम्मीदवारों में पूर्वांचल से बलिया के दानिश आजाद अंसारी शामिल हैं। बता दें योगी सरकार में मोहसिन रजा की जगह मुस्लिम मंत्री बने दानिश आजाद अंसारी केवल मुस्लिम चेहरा नहीं, बल्कि वह उस पसमांदा यानी पिछड़े मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि हैं, जो एक अर्से से अपनी अनदेखी की आवाज प्रदेश में उठाता रहा है। योगी सरकार ने उन्हें 29 अक्टूबर 2018 को उर्दू भाषा आयोग का सदस्य भी मनोनीत किया था। विधानसभा चुनाव के पहले उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया था। और अब उन्हें विधान परिषद का सदस्य भी बनाया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया बीते 2 जून से शुरू हो हुई थी। सोमवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख होने से तय समय तक किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया, तो दोपहर 3 बजे तक की समय सीमा बीतने के बाद नियमानुसार चुनाव की स्थिति नहीं बन सकी। जिसकी वजह से सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जिसका औपचारिक एलान निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago