Categories: बलिया

बलिया के तीन पूर्व प्रधान और 4 सचिव पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी

बलिया के तीन पूर्व प्रधान और 4 सचिव पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हुए हैं। ज़िला पंचायत राज अधिकारी ने यह आदेश जारी किये हैं। बैरिया ब्लॉक के नौरंगा पंचायत की दो पूर्व प्रधान और सीयर ब्लॉक के शाहपुर टिटिहा की पूर्व प्रधान के अलावा चार ग्राम सचिवों पर कार्यवाही की जद में आए हैं।

बता दें कि बैरिया ब्लॉक के नौरंगा पंचायत के ग्रामीणों ने वर्ष 2010 से 2020 तक प्रधान रहीं महिलाओं के कार्यकाल में सचिव रहे संजय सिंह, अजय सिंह और बृजलाल ने विभिन्न कार्यों पर वित्तीय अनियमितता बरती गई। तीनों ने काम पूरे दिखाकर गलत तरीके से भुगतान करा लिया। इसकी शिकायत मिलने पर तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी और सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार को जांच सौंपी गई।

इसमें कुल 27 विकास कार्यों में मानक की अनदेखी और मौके पर बिना निर्माण के भुगतान किए जाने की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को दी थी। सीयर ब्लॉक में भी इसी तरह की गड़बड़ी सामने आई। यहां ग्राम पंचायत शाहपुर टिटिहा में पूर्व प्रधान मुन्नी देवी और सचिव रामप्यारे चौधरी के द्वारा 2015 से 2020 के बीच गांव के विकास कार्यों में अनदेखी बरती गई। साथ ही कागजों पर निर्माण दिखाकर पैसे निकाले गए।

इसकी जांच अधिकारी सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार ने जांच सौंपी थी। दोनों मामले में डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत बैरिया व सीयर को संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसकी प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई को लेकर विभाग में खलबली मची हुई है। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह का कहना है कि बैरिया ब्लॉक के नौरंगा व सीयर ब्लॉक के शाहपुर टिटिहा गांव की जांच कराई गई थी। जांच में विकास कार्यों में काफी अनियमितता सामने आई है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago