Categories: बलिया

बलियाः पंप पर नहीं मिलेगा खुला पेट्रोल, आदेश जारी

बलियाः उत्तरप्रदेश के कई शहरों में इन दिनों सांप्रदायिक तनाव देखा जा रहा है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान को लेकर माहौल गर्मा गया है। लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इसको लेकर जगह जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कानपुर और रांची में बवाल के दौरान आगजनी की घटनाएं भी सामने आई।

इसे देखते हुए बलिया का जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी बीच पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी हाल में खुला पेट्रोल न दें। डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों से खुला पेट्रोल न दिए जाने का निर्देश दिया। इस आदेश के जारी होते ही पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपने पंप पर बोतल में पेट्रोल न देने के नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

इसके अलावा प्रशासनिक अमला लगातार अन्य हालातों पर नजर रख रहा है। बवाल के दौरान आगजनी की घटनाएं ज्यादा होती हैं ऐसे में खुला पेट्रोल न देने के आदेश जारी हुए हैं। वहीं आदेश जारी होने के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार पंप पर खुला पेट्रोल देने से मना करने पर ग्राहक जोर-जबर्दस्ती करते हैं। कई बार ग्राहकों के द्वारा मारपीट भी की जाती है। ऐसे में पंप कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने की जरुरत है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago