Categories: बलिया

बलिया के 31 स्कूलों को मिली स्वच्छता में 5 स्टार रेटिंग

बलिया। उत्तरप्रदेश में सरकार स्वच्छता में अब स्कूलों की भी स्थिति को परखा जा रहा है। स्वच्छ विद्यालय के मानदंडों के मूल्यांकन के बाद स्टार रेटिंग प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है। और बलिया के मात्र 31 स्कूलों को ही पाइव रेटिंग मिली है। जिन्हें तत्काल बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसमें से 12 विद्यालयों ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए दावा किया है।

 1990 में से सिर्फ 31 स्कूल 5 स्टार- बता दें परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद सरकार ने स्वच्छता की स्थिति को भी देखा। जिले के 2 हजार 249 परिषदीय स्कूलों में से 1990 ने पुरस्कार के लिए दावा किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों का डाटा भेजे जाने के बाद शासन स्तर से गठित टीम ने मई में इन स्कूलों का मूल्यांकन किया। इसमें से जिले के मात्र 31 स्कूलों को ही फाइव स्टार रेटिंग मिली।

राज्य स्तरीय दौड़ में 12 स्कूल- बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्यवक (निर्माण) सत्येंद्र राय ने बताया कि जिन स्कूलों की ओर से दावा किया गया था, उनका मूल्यांकन बाहर की संस्था ने किया था। 5 स्टार रेटिंग के लिए स्कूलों को स्वच्छता सहित विभिन्न सुविधाओं पर 90 से 100 अंक हासिल करना था, जिसमें 31 स्कूल पास हुए। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिन 12 स्कूलों ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए दावा किया है, उनका अलग से मूल्यांकन होगा। सबकुछ ठीक रहा तो राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल सकता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago