Categories: featured

विधायक की दरियादिली: हादसों में मृत 11 लोगों के परिवार को दी आर्थिक मदद

बलिया। रसड़ा से बपसा विधायक उमाशंकर सिंह ने विभिन्न हादसों में मृत हुए परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। विधायक ने सभी मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और आर्थिक मदद भी दी। आपको बता दे कि विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत हुई, जिनके परिवारों की मदद के लिए विधायक ने दरियादिली दिखाई और उनका दुख-दर्द बांटा।

पिछले दिनों नागपुर गांव में विशाल राम नामक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई थी। विधायक ने मृतक के परिवार से मिल कर उन्हें 50 हजार की राशि प्रदान की। इसी के तहत विधायक ने पहाड़पुर गांव के पास सड़क हादे के शिकार हुए नरांव निवासी मृतक राजाराम के परिवारजनों को 25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी घटना में घायल नरांव निवासी अवनेश राम को 10 हजार, अंदौर निवासी घायल लालबचन यादव को 5 और अंदौर निवासी घायल रवींद्र यादव व रामजन्म यादव को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी है।

वहीं हजौली गांव में ट्रेन की चपेट में आकर अनिल राम की मौत हो गई थी। जिस पर विधायक ने परिवार को 25 हजार की आर्थिक मदद दी। ट्रेन की जद में आकर पंडितपुरा निवासी मोहन राम की हुई मौत पर 25 हजार रूपए सहायता राशि दी है। बसनवार गांव में आकाशीय बिजली से राहुल यादव की हुई मौत पर विधायक ने पीीड़ि परिवार को 25 हजार रुपये सहायता राशि दी है। वहीं कुरेजी गांव में हुए सड़क हादसे में घायल अन्दौर निवासी विनोद सिंह को 10 हजार, पहाड़पुर में पिछले दिनों सड़क हादसे में उड़ियानपुर निवासी रूदल चौहान की हुई मौत पर विधायक ने 25 हजार की आर्थिक मदद की। इस दौरान सचिंद्र सिंह, विनोद यादव, रणवीर सिंह, संतोष पांडे, मुकेश सिंह, सतीश सिंह, बलवंत सिंह, पिंकी सिंह आदि रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago