Categories: बलिया

विधायक उमाशंकर सिंह ने किया अमर शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने आजाद चौराहे पर स्थापित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की नवीन प्रतिमा और शहीद स्मारक के सुंदरीकरण कार्य का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी अमर शहीद आजा के आदर्शन आज भी प्रासंगिक है। आजाद ने अपने प्राणों की आहुति केवल अंग्रेजों के चंगुल से भारत को आजाद कराने के लिए ही नहीं दी थी। वे एक ऐसे आजाद भारत की संकल्पना को भी साकार करना चाहते थे, जिसमें समता, समान शिक्षा, विकास, खुशहाली और समाज के अंतिम आदमी को सुख, समृद्धि प्राप्त हो सके।

उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करना होगा, तभी भारत एक सर्वशक्तिमान आत्मनिर्भर भारत बन सकेगा। उन्होंने कहा कि बलदानियों के नये भारत के सपने को साकार करने की दिशा में हम सबको आगे आना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि रसड़ा विधान सभा क्षेत्र को आदर्श विधान सभा बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में अब और तीव्र गति से कार्य होंगे।

इस दौरान मौजूद क्रांतिकारी स्मारक समिति के सदस्य कृष्णानंद पांडे ने विधायक द्वारा अमर शहीदों के प्रति समर्पण की भावना की सराहना करते हुए चन्द्रशेखर आजाद स्मारक की तर्ज पर रसड़ा नगर सहित ग्रामीण अंचलों के शहीद स्मारकों को भी सुंदरीकरण कर नया स्वरूप प्रदान करने का सुझाव दिया।

इस मौके पर रमेश सिंह, हरि सिंह, सचिन्द्र सिंह, इनल सिंह, संतोष पांडे, मुन्ना सिंह, सतीश सिंह, नथुनी सिंह, बबलू सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार, राजेश गुप्ता, मुन्ना कन्नौजिया, पिंकी सिंह, पिंटू यादव, मुकेश सिंह, निर्भय प्रकाश, रणजीत कुमार, जफर अहमद, सगीर अहमद, जावेद आदि रहे।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago