Categories: बलिया

बलिया – उपद्रवियों को करना होगा नुकसान की भरपाई , हिंसा करने वाले जाएंगे जेल

बलिया में बीते 17 जून को अग्निपथ योजना को लेकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में हुए तोड़फोड़ और आगजनी में रेल संपत्ति के हुए नुकसान की भारपाई उपद्रवियों को ही करना होगी। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपियों के गिरफ्तार होते ही उनसे नुकसान की राशि वसूली जाएगी।

बीते 17 जून को पूरे जिले में अग्निपथ स्कीम का विरोध हुआ। बड़ी संख्या में युवक वीर लोरिक स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने पहले पुलिस कार्यालय के कुछ दूर खड़ी स्कूल बसों में तोड़फोड़ की। इसके बाद उपद्रवी स्टेशन पहुंचे और बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल और सियाल्दह एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की। उन्होंने स्टेशन के कई स्टॉल (दुकानों) को भी नुकसान पहुंचाया।

इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने काजीपुरा के पास स्थित वाशिंगपिट से सटे यार्ड में खड़ी एक अतिरिक्त कोच (एम्पटी) के एक जनरल बोगी में आग लगा दिया। इस घटना में डिब्बा पूरी तरह से जल गया। रेल सूत्रों की मानें तो अकेले इस डिब्बे की कीमत 75 लाख रुपए है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को स्लीपर व जनरल कोच में हुई तोड़फोड़ में लाखों का नुकसान हुआ है।

मामले में स्टेशन अधीक्षक की तहरीर पर 200 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में कई उपद्रवियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी का कहना है कि अभी आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है। अब तक नगर कोतवाली ने 109, दुबहड़ ने सात, सहतवार ने 17, हल्दी, दोकटी और रेवती तीन-तीन तथा बैरिया थाने में आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago