बलियाः इस वक्त पूरे देश में अग्निपथ योजना का विरोध चल रहा है। छात्र सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ पोस्ट कर बवाल को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो व्हाट्सएप ग्रुप में भाजपा कार्यालय और नेताओं के वाहनों को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था।
जानकारी के मुताबिक अग्निपथ के विरोध के लिये अलग-अलग नाम के कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इन्हीं में से एक ‘टीओडी (टूर ऑफ ड्यूटी) नामक व्हाट्सएप ग्रुप में सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली का रहने वाला दिव्यांशु राय ने भाजपा कार्यालय तथा भाजपा नेताओं के गाड़ियों को उड़ाने की धमकी दी थी। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को लगी, पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि दिव्यांशु खुद एनसीसी कैडेट भी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बता दें कि अग्निपथ के विरोध में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाए जा रहे हैं। कई लोग WhatsApp- फेसबुक ग्रुप के माध्यम से भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर जिले का पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए हैं और लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…