केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बवाल हो रहा है। बलिया में बीते शुक्रवार के दिन युवाओं ने जमकर हंगामा किया। स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों में आग लगा दी, बसों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद से जिलेभर में पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क नजर आ रहा है।
खासतौर पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 17 ऐसे लोगों पर कार्यवाही की है, जो कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी कर रहे थे। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि बैरिया थाने में 14 लोगों के खिलाफ व दोकटी में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है कि किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट न करें। अशांति फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया पर संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर प्रशासन की नजर है। ऐसे में माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…