बलिया को स्वच्छ बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में अब नगरपालिका और नगर पंचायतों की तर्ज ग्राम पंचायतों में भी घरों से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए कूड़ा लेने वाले वाहन चलेंगे, सीटी बजेगी और घर घर से लोगों से कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा। सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब गांवों को स्वच्छ बनाने की मुहिम चला रही है।
स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में कई ब्लाकों को ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) घोषित किया जा चुका है। वहीं गांवों में कूड़ा निस्तारण की आधुनिक प्रक्रिया लागू की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों की आबादी पांच हजार से ज्यादा अधिक है, वहां सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग उठाया जाएगा। जमा कूड़ा डंपिंग जोन में पहुंचाया जाएगा। कार्ययोजना तैयार हो गई है।
डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन की कार्ययोजना बनायी गई है। यह व्यवस्था सभी पंचायतों में लागू होगी, इससे सभी पंचायत स्वच्छ दिखेंगे। प्रथम चरण में जिले के 206 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। बजट पंचायतों के खाते में जाएगा। प्रधान स्वयं के स्तर से कूड़ा निस्तारण का सिस्टम संचालित करेंगे। कूड़ा उठान का सिस्टम ग्राम प्रधान स्वयं अपने स्तर से लागू करेंगे। जिले में 940 ग्राम पंचायत हैं।
प्रथम चरण में व्यवस्था 206 ग्राम पंचायतों में लागू किया गया है, लेकिन इसमें 41 ग्राम पंचायतों की आबादी पांच हजार से कम है। ऐसे में 165 ग्राम प्रधानों व सचिवों को ट्रेनिंग दी गई है। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गांव स्तर पर भ्रमण कर विभिन्न श्रेणियों के कचरा प्रबंधन की योजना बनाएं। उसी अनुरूप आगे की गतिविधियां संचालित करें।
उन्हें गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाए रखने, गांवों को ओडीएफ श्रेणी में लाने का मुख्य उद्देश्य, आने वाली चुनौतियां और उनसे निपटने के उपाय, ठोस श्रेणी के जैविक, अजैविक व हानिकारक कचरा की मौजूदा स्थिति, तरल श्रेणी के कचरा निस्तारण की तकनीक, घरेलू दषित जल निस्तारण में उपयोगी सोख्ता गड्ढे, प्लास्टिक और मलीय कीचड़ प्रबंधन आदि के टिप्स दिए गए। इसके अलावा ग्रामीणों को जागरुक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…