Ballia- सेना के जवान की मौत, विदाई देने उमड़ा हुजूम

बलिया के गायघाट निवासी विशाल सिंह का अमृतसर में पोस्टिंग के दौरान तबीयत खराब होने से निधन से हो गया। उनकी पार्थिव देह गृहग्राम लाई गई। अंतिम संस्कार गंगापुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। विशाल को उनके बड़े भाई सन्नी सिंह ने मुखाग्नि दी। जहाँ बलिया के लाल को अंतिम विदाई देने सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ी। इस दौरान वाराणसी यूनिट से आर्मी के जवान के अलावा जालंधर के जवान मौजूद रहे।

गायघाट निवासी फौजी स्व. राजकुमार सिंह के दो पुत्रों में विशाल सिंह (26) छोटे थे। वह 2015-16 में आर्मी के एएससी कोर में भर्ती हुए थे और उनकी पोस्टिंग अमृतसर में थी। उनकी तबीयत बिगड़ी तो 11जून को जालंधर के एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जवान की सोमवार को मौत हो गई। यह सूचना परिजनों को मिली तो रोते रोते बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की एक झलक पाने के लिए उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। विशाल सिंह के बड़े भाई शनि सिंह की शादी 31 मई 2022 को थी, जिसमें विशाल गांव आए थे। सात जून को वह अपनी यूनिट के लिए निकले थे।

विशाल की माता किरन सिंह, बहन श्वेता सिंह, भाभी मोनी सिंह व भाई सन्नी सिंह के चीत्कारों से सबका कलेजा फटता जा रहा था। मौजूद लोगों के आंखों से अनायास ही आंसू निकल रहे हैं। लोग रह-रह कर फफक-फफक के रोते रहे। विशाल का अंतिम संस्कार गंगापुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। इस दौरान वाराणसी यूनिट से आर्मी जवानों के अलावा जालंधर के जवान मौजूद रहे। वाराणसी यूनिट से आए जवानों ने माता किरन सिंह व भाई सन्नी को तिरंगा झंडा देते हुए ढांढस बंधाया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago