Categories: बलिया

बलिया में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने पहुंचे विधायक संग्राम सिंह

बलिया के फेफना में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के तत्वाधान में फेफना जं. रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनो के ठहराव सहित विभिन्न मांगो को लेकर चला धरना प्रदर्शन बुधवार को सातवें भी जारी रहा। धरना स्थल पर क्षेत्रीय विधायक और सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव पहुंचे, जहां उन्होंने आन्दोलनकारियों की मांगो को जायज ठहराते हुए हर कदम पर साथ रहने का भरोसा दिया।

इस मौके पर धरना स्थल से सांसद सनातन पांडेय को फोन करके आंदोलनकारियो की मांगों से अवगत कराते हुए इस पर सार्थक पहल करने का आग्रह किया। इसके बाद सांसद ने आंदोलनकारियो से बातचीत की। इस मौके पर क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि आवागमन की दृष्टिकोण से रेल काफी सुगम साधन है। इसलिए अधिकतर लोग आवागमन हेतु रेल का प्रयोग करते है। बाबजूद इसके फेफना क्षेत्र के लोगो को रेल सुविधा का लाभ ना मिलना काफी पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ फेफना जं. रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, रेलवे क्रासिंग पर उपरगामी सेतु का निर्माण तथा वरिष्ठ नागरिकों को पहले जैसी सुविधा बहाल करने की मांगो को लेकर विगत सात दिनों से धरनारत है, लेकिन रेलवे प्रशासन की हठवादिता तथा जनप्रतिनिधियो की उदासीनता की वजह से क्षेत्र के लाखो लोग रेल सुविधा से वंचित है।

फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट काउंटर बनाने के साथ ही यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाना नितांत आवश्यक है। इधर, आंदोलन को किसान नेता कमलदेव सिंह, उप्र किसान सभा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक परमात्मानंद राय आदि ने समर्थन दिया है। इस अवसर पर तेजनारायन, हरेंद्र यादव, राजेश यादव, नंदलाल, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शैलेश यादव, लल्लन प्रसाद, उमेश कुमार, अजय गुप्ता, हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम नारायण, अवध नारायण, संतोष यादव, मथुरा प्रसाद, शिवकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago