Categories: बलिया

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बलिया में हालात भयावह, अपर जिलाधिकारी ने जारी की गाइडलाइन

बलिया में गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पूरे जिले में हालात भयावह हैं, खासतौर पर तटीय इलाकों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गायघाट सदर बलिया में सुबह 8 बजे 56.78 मीटर है, जो खतरा विन्दु 57.615 मीटर से 0.835 मीटर नीचे है।

गंगा नदी के जलस्तर में निरन्तर हो रही वृद्धि के कारण जिले के कई गांवों पर बाढ़ का संकट मंडरा गया है। जनपद की तहसील सदर बलिया और बैरिया के गांव प्रभावित हो सकते है। अपर ज़िलाधिकारी डीपी सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर बलिया एवं बैरिया को निर्देश दिया है कि अपने-अपने तहसील अन्तर्गत बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवो के आस-पास रहने वाले जन समुदाय को सचेत कर दें। कोई भी पुरूष, महिला, बच्चे गंगा नदी के जलभराव की तरफ न जाएं।

डीपी सिंह ने कहा कि सम्बन्धित बाढ़ चौकियों को तत्काल स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती करते हुए बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ शरणालयों का स्वयं निरीक्षण कर लें। साथ ही बाढ़ से सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी क्षेत्रीय एसडीएम व अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago