Categories: बलिया

बलिया में गंगा-सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से मची तबाही, सैंकड़ों लोगों के आशियाने बहे, भूमि कटान जारी

बलिया में सरयू और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से हालात भयावह हैं। नदियों का पानी अब तक कई हैक्टेयर भूमि खुद में समाहित कर चुका है। सैंकड़ों लोगों के आशियाने बह गए हैं। दोनों ही नदियां तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही हैं। ऐसे में तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं।

गंगा नदी बीते 16 घंटे से तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से बढ़ रही है। सरयू नदी का कहर निरन्तर जारी है। सरयू का जल स्तर डीएसपी हेड पर मंगलवार की शाम चार बजे 63.63 मीटर दर्ज किया गया था, जो बुधवार की सुबह 8 बजे 8 सेंमी बढ़ाव के साथ 63.71 मीटर दर्ज किया गया। वहीं चांदपुर गेज पर नदी का जलस्तर मंगलवार को शाम चार बजे 57.46 मीटर तो बुधवार को 8 बजे 5 सेंटीमीटर बढ़ाव के साथ 57.51 मीटर दर्ज किया गया।

बता दें कि यहां खतरा बिंदू 58.00 मीटर है। नदी गंगा का जलस्तर गायघाट गेज पर मंगलवार की शाम चार बजे 56.35 मीटर और बुधवार को 8 बजे 43 सेंटीमीटर बढ़ाव के साथ 56.78 मीटर दर्ज किया गया है।

सरयू का बढ़ता जलस्तर बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोपाल नगर टाड़ी और शिवाल मठिया तथा बांसडीह तहसील क्षेत्र के भोजपुरवा टिकुलिया आदि गांवों में सैकड़ों लोगों को बेघर कर चुकी है। वहीं कृषि योग्य भूमि को नदी तेजी से अपना निवाला बना रही है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोग अपना आशियाना और जमीन सब कुछ गवां चुके हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago