बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार लगातार अलग-अलग कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में डीएम मंगलवार को दुबहड़ ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय, बसारिकपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।
डीएम के औचक निरीक्षण की खबर लगते ही पूरे विद्यालय में हड़कंप मच गया। डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इस दौरान वार्डेन सहित दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लेखाकार से छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम सहित अन्य अभिलेख मांगा तो लेखाकार नहीं दिखा पायी। कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि दो वर्ष पहले यहां पोस्टिंग हुई, सभी रिकार्ड घर पर है।
इस पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाई के संकेत दिये। उन्होंने क्लासरूम में जाकर छात्राओं से बातचीत कर पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा। रसोईघर में जाकर छात्राओं को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। बच्चों से भी पूछकर गुणवत्ता का सत्यापन किया। चेतावनी दी कि बच्चों को खाना ध्यानपूर्वक व अच्छी गुणवत्ता का ही भोजन दिया जाना चाहिए। शिकायत मिली तो कडी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के बाद मिली कमियों को दूर करने के लिए बीएसए मनीष कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…