बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बैरिया के एक गांव में दलित लड़की अपने चाचा के घर जा रही थी, तभी उसे गांव का 19 वर्षीय आशीष जबरदस्ती अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक, आशीष ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामायण सिंह ने बताया कि लड़की का पिता रविवार शाम मजदूरी करके घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी मिली और इसके बाद वह आशीष के घर शिकायत करने गया तो उसके साथ तीन-चार लोगों ने मारपीट की।
सिंह ने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर सोमवार को आशीष के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज कर लिया गया। अन्य आरोपियों के विरुद्ध मारपीट से संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…