Categories: बलिया

बलिया में अधिवक्ताओं ने कानूनगो को पीटा, उगाही करने का आरोप लगाया

बलिया के शहर कोतवाली गेट के सामने बुधवार की दोपहर अधिवक्ताओं ने विकास खंड सोहांव के मौजा करेन्जा क्षेत्र के कानूनगो के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसके बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व विभाग के लेखपाल और कानूनगो बिना पैसा लिए कोई काम नहीं करते हैं। जबकि कानूनगो और लेखपालों का कहना है कि प्रभारी कोतवाली के नहीं रहने पर था कि हम लोग वापस लौट रहे थे, तभी अधिवक्ता ओमप्रकाश व हर्षित दुबे समेत 10 की संख्या में पहुँचे लोगों ने कोतवाली गेट के सामने कानूनगो मोतीलाल राम की जमकर पिटाई कर दी और आवेदन पत्र को फाड़ नारेबाजी करने लगे। इस मामले में दोनों पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के सुल्तानपुर जिला निवासी मोती लाल राम बलिया जिले के विकास खंड सोहांव ब्लॉक के करेन्जा गांव अंतर्गत कानून के पद पर तैनात है जो छह जुलाई को एसडीएम बलिया के आदेश के क्रम में करेन्जा गांव निवासी वादी प्रेमशंकर यादव के आवेदन पर विवादित जमीन पर नापी करने हल्का लेखपाल विपिन सिंह के साथ गए हुए थे, जहां उन लोगों द्वारा गाली गलौज, जाति सूचक शब्द व मारपीट कानूनगो के साथ की गई। जिनके विरुद्ध तहरीर लेकर सात जुलाई को पीड़ित कानूनगो मोतीलाल राम अपने कुछ साथियों के साथ शहर कोतवाली गए हुए थे। जहां प्रभारी निरीक्षक के नहीं रहने पर वे लोग वापस लौट रहे थे।

आरोप है कि तभी अधिवक्ता ओम प्रकाश व उनके पुत्र हर्षित दुबे समेत अज्ञात 10 लोगों ने कोतवाली गेट के सामने उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिसमें कानूनगो को काफी चोटे आई। उधर घटना की जानकारी होने पर अन्य अधिवक्तागण कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि जनपद के लेखपाल व कानूनगो बिना पैसा लिए कोई काम नहीं करते है। उनके द्वारा मारपीट करने का आरोप बेबुनियाद है। उधर अधिवक्ताओं की ओर से वादी प्रेम शंकर यादव निवासी चौरा ने तहरीर दिया और उसमें उल्लेख किया है कि सात जुलाई को हम अपने अधिवक्ता के साथ तहसील बलिया में एसडीएम से शिकायत करने गए हुए थे। जहां हल्का कानूनगो मोतीलाल राम व लेखपाल विपिन सिंह ने उनसे 50 हजार रुपया मांगा और कहा कि बिना पैसा दिए काम नहीं होगा। जब विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज किया। जब बाहर निकला तो दोनों ने उनके पॉकेट से पांच हजार रुपया छीन लिया।

इस मामले में दोनों पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। कोतवाली पहुंचे राजस्व संगठन ने चेताया कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago