नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर आज विदेश दौरे से वापस भारत लौट आए हैं। भारत आने के बाद उनपर लगे तमाम यौन शोषण के आरोपों पर एमजे अकबर ने कहा कि वह इन आरोपों पर बाद में जारी करेंगे। लेकिन इस बीच मीडिया सूत्रों की मानें तो एमजे अकबर ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि नाईजीरिया के दौरे से लौटे अकबर से जब पूछा गया कि आपका यौन शोषण के आरोप पर क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि इसपर बाद में बयान जारी करूंगा। गौरतलब है कि एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि जब एमजे अकबर संपादक थे तो उन्होंने उनके साथ यौन शोषण किया था।
सूत्रों का कहना है कि एमजे अकबर ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा है, लेकिन अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।साथ ही एमजे अकबर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने का समय भी मांगा है। माना जा रहा है कि विदेश मंत्री से मिलकर एमजे अकबर यौन शोषण के आरोप पर अपना पक्ष रख सकते हैं। शुक्रवार को एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि, देखना पड़ेगा कि यह सच है या गलत। हमें उस शख्स के पोस्ट की सत्यता जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं। आप मेरा नाम भी इस्तेमाल करते हुए कुछ भी लिख सकते हैं। हालांकि उन्होंने जांच की बात पर यह कहा, ‘इस पर जरूर सोचेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…