अगली साल से बदल जाएंगे ड्राइविंग लाइसेंस, जुडेंगे ये फीचर

अगले साल जुलाई से राज्य और केंद्र प्रशासित राज्य एक जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) रंग, डिजाइन देखने में और सुरक्षा फीचर में एक जैसे ही होंगे।

इन स्मार्ट डीएल और आरसी में माइक्रोचीप और क्यूआर कोड मौजूद होंगे। इसके साथ ही ये नियर फील्ड कम्यूनिकेशन फीचर (NFC) से भी लौस होंगे।

बता दें कि आरसी और स्मार्ट डीएल में एनएफसी फीचर उसी प्रकार काम करेगा जैसे मेट्रो कार्ड और एटीएम कार्ड में काम करता है। जिसकी मदद से ट्रैफिक पुलिसकर्मी आसानी से डिवाइस की मदद से कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नए डीएल में ड्राइवर से जुड़ी तमाम जानकारियां होंगी। जैसे क्या ड्राइवर ऑर्गन डोनेटर है या फिर क्या ड्राइवर स्पेशल डिजाइन वाहन चलाता है। रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उत्सर्जन नॉर्म्स से जुड़े फीचर की जानकारी आरसी पर ही दी होगी। जो प्रदूषण रोकने में मदद करेगी।

जानकारी के मुताबिक हर दिन देशभर में लगभग 32,000 डीएल इशू किए जाएंगे या फिर रिन्यू किए जाएंगे और लगभग 43 हजार वाहन को रजिस्टर या रि-रजिस्टर किया जाएगा।

इसलिए यदि कोई व्यक्ति डीएल या आरसी रिन्यू के लिए जाता है तो उसे नया डीएल या आरसी मिलेगी। मंत्रालयस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जांच अधिकारियों के पास आरसी और डीएल की जांच के लिए डिवाइस दिए जाएंगे। डीएल या आरसी में मौजूद क्यूआर स्कैनर की मदद से वाहन और व्यक्ति से जुड़ी सभी जानकारियां जांचकर्ता को मिल जाएंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago