Categories: Uncategorized

SDM के ड्राईवर व अर्दली की गुंडागर्दी, वीडियो बनाने पर छात्र को पीटा, मचा हंगामा

बलिया में मोबाइल से वीडियो बनाने के मामले में एसडीएम के ड्राईवर  व अर्दली ने एक छात्र की पिटाई कर दी। इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए छात्रों ने बलिया-सोनौली मार्ग जाम कर दिया और एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान छात्रों की एसडीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही सीओ सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रनेताओं को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर एसडीएम सिकंदरपुर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने दादर डिग्री कॉलेज जाने के लिए निकले थे। जैसे ही नगरा मोड़ पर पहुंचे कि नगरा की तरफ से आ रही एक सवारी जीप से एसडीएम की गाड़ी टकराने से बाल-बाल बच गई।

इसके बाद एसडीएम के ड्राइवर व अर्दली ने सवारी जीप को रूकवा कर ड्राइवर को पकड़ लिया और डांट-फटकार के बाद दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान सवारी जीप में बैठा दादर डिग्री कॉलेज का छात्र अपना मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगा।

तभी एसडीएम की नजर छात्र पर पड़ गई। उसके बाद एसडीएम के अर्दली व ड्राइवर ने छात्र का मोबाइल छीनकर डाट-फटकार के बाद दो थप्पड़ जड दिया। इसके बाद एसडीएम दादर डिग्री कॉलेज के लिए रवाना हो गए।
उसी समय नगरा मोड़ पर मौजूद कुछ छात्र उक्त छात्र को लेकर दादर डिग्री कालेज पहुंच गए, जहां पर पहले से मौजूद एसडीएम व छात्रों में जमकर नोकझोक हुई। इस दौरान एसडीएम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने बस स्टेशन चौराहे पर पहुंच बलिया-सोनौली मार्ग को जाम कर दिया।
छात्र नेताओं का कहना था कि एसडीएम, उनका अर्दली व ड्राइवर ने छात्र की जमकर पिटाई की है। जब तक उन पर कार्रवाई नहीं होगी, जाम समाप्त नहीं होगा। सूचना पाकर सीओ विजय प्रताप यादव मौके पर पहुंच गए और छात्रों से वार्ता कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद छात्रों ने जाम समाप्त किया।
बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago