Categories: बलिया

बलिया से लापता नाबालिग पश्चिम बंगाल से बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

बलिया। नगरा पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के पश्चिमी वर्दमान से हुई है। साथ ही पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि राम सकल यादव, सतीश गुप्ता और महिला कांस्टेबल काजल सिंह शामिल थीं।

बता दें नगरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पिछले 3 मई को गुड्डू भारती पुत्र उत्तम भारती निवासी नमोकेसिया काली मंदिर थाना सलानपुर जनपद पश्चिमी वर्दमान (पं० बंगाल) बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। पीड़ित के परिजनों ने किशोरी को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित के परिजनों ने पिछले 3 मई को आरोपी के खिलाफ अपनी किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगाने की तहरीर दी।

पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। इस सम्बन्ध में सीओ रसड़ा शिव नारायण और नगरा थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक राम सकल यादव ने आरोपी गुड्डू भारती को पश्चिम बंगाल के नमोकेसिया काली मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नाबालिग भी सकुशल बरामद हो गई। जिला न्यायालय पश्चिमी वर्दमान से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे नगरा थाना लाया गया, जहां से उसका चालान कर दिया गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago