बलिया में जल्द ही ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत फोर लेन सड़क का निर्माण होगा। कुरूचुंदा एकौना से लेकर भड़सर तक बाइपास बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित ग्रीन फील्ड चार लेन चौड़ीकरण में भू-अधिग्रहण के लिए उत्तरप्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीडा और एचएचएआई के बीच समझौता भी हो गया है।
अब माना जा रहा है कि जल्द ही भू अधिग्रहण का काम शुरु होगा। इसके बाद निर्माण शुरु होगा। बता दें कि बलिया नगर के विधायक व प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पत्र का जवाब देते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है।
बाइपास निर्माण को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रखा था। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिलकर बाइपास संबंधित पत्र सौंपा था। सिंह का मानना है कि यदि बाइपास का निर्माण हो जाए तो उद्योग धंधे बढ़ेंगे, दक्षिण दिशा में शहर का विस्तार होगा और बहुत बड़ी भूमि बाढ़ से सुरक्षित हो जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-31 ग्रीन फील्ड के तहत गाजीपुर-बलिया-माझीघाट (किमी शून्य से किमी 117.22) मय बक्सर स्पर (लम्बाई 17.300 किमी) तक के प्रस्तावित चार लेन चौड़ीकरण की परियोजना के तहत बलिया के ग्राम कुरूचुंदा एकौना (किमी 51) से ग्राम भड़सर (किमी 74) तक बलिया शहर में बाइपास का निर्माण कराया जाएगा।
एनएच-31 ग्रीन फील्ड के तहत गाजीपुर-बलिया-माझीघाट खंड के प्रस्तावित फोर लेन निर्माण परियोजना को तीन खंडों में बांटकर निविदा आमंत्रित की जाएगी। चयनित ठेकेदारों से निर्माण कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के अनुसार कराया जाएगा।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…