बलिया। बलिया की तीन बेटियां उत्तरप्रदेश बालिका फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल में चयनित हुई हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो तीनों बेटियों को गुवाहाटी में आयोजित होने जा रही जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। बता दें कि गुवाहाटी में 15 जून से 4 जुलाई तक जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
इसके लिए आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश की हॉकी टीम के लिए ट्रायल चयन रखा गया। जिसमें बलिया की आंचल पुत्री अशोक पासवान, निगम पुत्री गाट प्रसाद और नीतू पांडे पुत्र हरिहर पांडे का चयन हुआ है। अब टीम का फाइनल ट्रायल प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन होगा। तीनों बेटियों ने फुटबॉल का ककहरा जूनियर हाई स्कूल सोनाडीह में अध्ययन के दौरान खेल अनुदेशक रामप्रकाश यादव से प्रशिक्षण लिया है।
6 सालों के दौरान जिला स्काउट मास्टर व फुटबाल प्रशिक्षक अरविंद सिंह ने बालिकाओं को ट्रेनिंग दी है। बेटियों की मेहनत और प्रशिक्षकों की ट्रेनिंग का ही फल है कि आज तीनों का चयन ट्रायल में हुआ है। तीनों बालिकाओं की उपलब्धि पर जनपदीय खेल जगत में हर्ष का माहौल है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…