Categories: बलिया

बलिया- 5 महीने में 165 जगह आग लगने से डेढ़ करोड़ का नुकसान, यह है आगजनी बढ़ने का कारण..

बलिया में इस साल आगजनी की ज्यादा घटनाएं हुईं। जहां 5 महीने में 165 जगह पर आग लगी तो दो शख्स की मौत भी हुई। इतना ही नहीं डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ। इसमें बड़े पैमाने पर फसलों की बर्बादी हुई साथ ही गरीबों की झोपड़ियां जल गईं। जबकि 2021 में कुलमिलाकर 253 घटनाएं सामने आईं थीं। इनमें 46 जानवरों की जलकर मौत हो गई जबकि 41 जानवरों को दमकल कर्मियों ने बचा लिया। 2021 की घटनाओं में कई लोग झुलस गए लेकिन गनीमत रही कि सबकी जान बच गई।

संसाधनों की कमी से बढ़ी घटनाएं- भीषण गर्मी में बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। बड़ी घटनाओं में विभाग को मुंह ताकना पड़ता है। यहां चालकों की घोर कमी है। 14 चालकों के सापेक्ष इनकी संख्या 5 है। जिले में सदर, रसड़ा, बांसडीह, निछुआडीह बिल्थरारोड और बैरिया में फायर स्टेशन संचालित हैं। सिकंदरपुर में भवन का निर्माण चल रहा है।

वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि सदर क्षेत्र में 52, बैरिया में 18, बांसडीह में 34, बिल्थरारोड में 20 और रसड़ा में 41 स्थानों पर आग लग चुकी है। घटना की सूचना मिलने पर जल्द से जल्द बचाव और राहत कार्य शुरू करने की कोशिश की जाती है। उपलब्ध संसाधनों के सहारे आग पर काबू पाया जाता है। चालक बढ़ाने के संबंध में मुख्यालय से पत्राचार किया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

5 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

5 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

7 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

7 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago